जम्मू। नगरोटा के जगती में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक कौशल कुमार जगती का रहने वाला था। जो जोमेटो में काम करता था। मंगलवार रात को घर जाते वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जहां जांच में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया।