फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में दो बाइकों की टक्कर में चार युवक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। अमीर नगर में बुधवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार युवक जख्मी हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल में उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरएसपुरा के फिंदड़ गांव के विशाल पुत्र श्यामलाल और रोहित कुमार पुत्र रामदास बिश्नाह से अपने घर फिंदड़ जा रहे थे। वहीं, अंकुश पुत्र विद्यासागर तथा सन्नी पुत्र सुरेंद्र कुमार दोनों निवासी दबड़ की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इस दौरान घायलों के आसपास लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। हादसे की जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां। यहां डॉक्टरों द्वारा युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। बिश्नाह थाना प्रभारी आबिद बुखारी ने लोगों से सड़क हादसे के घायलों की मदद करने को कहा। कहा कि पुलिस किसी को भी परेशान नहीं करेगी बल्कि जो लोग हादसे में घायल लोगों की मदद करने में आगे आएंगे, उन्हें इनाम मिलेगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें