बिश्नाह। रिंग रोड पर शनिवार दोपहर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की कार (पीबी10ईवी1514) तेज रफ्तार से विजयपुर से जम्मू की तरफ आ रही थी कि सामने से आ रहे मोटरसाइकिल (जेके21एच0680) से टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार साहिल शर्मा पुत्र अशोक कुमार तथा हरीश मल्होत्रा पुत्र जसपाल निवासी विजयपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को कुछ स्थानीय राहगीरों द्वारा बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। हादसे में मोटरसाइकिल और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।