फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिंद्रा गाड़ी की टक्कर से कार में सवार चार लोग घायल, जीएमसी जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे के रिंग रोड पर आए दिन खतरनाक सड़क हादसे हो रहे हैं। रविवार को भी चक अवतार रिंग रोड पर एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार महिंद्रा गाड़ी (JK08M2143) की सामने से आ रही कार (JK194623) से टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में महिंद्रा गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

हादसे के समय कार विजयपुर से बिश्नाह की तरफ आ रही थी। महिंद्रा गाड़ी बिश्नाह से विजयपुर की तरफ जा रही थी। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान मानवी देवी (13) पुत्री गोविंद सिंह, विमला देवी (50) पत्नी हरदेव सिंह, सुरेश कुमारी (65) पत्नी गोविंद सिंह, गोविंद सिंह (68) पुत्र रोमल सिंह सभी निवासी मजालता उधमपुर के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने चारों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद महिंद्रा गाड़ी का चालक फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें