बिश्नाह। बिश्नाह के चोरली गांव के पास वीरवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान बलजीत सिंह(34) निवासी मखनपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनसुरा बलजीत सिंह डिलीवरी बॉय का काम करता था और देर शाम मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। चोरली के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे घायल अवस्था में राहगीरों ने बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बलजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया है। बिश्नाह पुलिस इस संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।