बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा की ओर जा रहा एक टेंपो नंबर PB01A3466 मंगलवार को पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो के आगे मोटरसाइकिल सवार के आने से उसके चालक का संतुलन बिगड़ गया और यह यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कि टेंपो में चालक समेत एक महिला और एक बच्ची भी मौजूद थे। उनको सुरक्षित बाहर निकाल कर बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने पुलिस को इस हादसे के बारे में सूचित किया। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।