श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला की जिला विकास परिषद (डीडीसी) अध्यक्ष सफीना बेग का वाहन जंगम फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें डीडीसी अध्यक्ष घायल हो गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाईओवर पर एक टैंकर से सफीना बेग की कार (जेके01वी7600) की टक्कर हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हादसे में बेग को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें इलाज के लिए पट्टन के ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संवाद