फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में दो सड़क हादसों में दंपती समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घायलों को जीएमसी जम्मू किया गया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। थाना अरनिया के अंतर्गत रविवार और सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को रिशपाल पुत्र श्यामलाल निवासी ब्यासपुर अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ स्कूटी (जेके02सीई-1524) पर सवार होकर जा रहा था। वहीं, रठाना मोड़ से सलैड़ की ओर एक कार (जेके02बीएम-0365) आ रही थी। जब कार राशन डिपो के पास पहुंची तो उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार पति-पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा हादसा रविवार को कस्बे की मुख्य सड़क पर वार्ड 10 के अंतर्गत हुआ। दर्शन कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी गुड़ा बक्शी नगर जम्मू जब मेटाडोर (जेके02बीएफ-6549) को लेकर अरनिया मुख्य सड़क पर पहुंचा तो उसने दूसरी तरफ से आ रहे लोड कैरियर (जेके02बीटी-3048) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मंगतराम पुत्र थोड़ू राम निवासी अरनिया व उसके साथ बैठा युवक सनी कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी अरनिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए अरनिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें