फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक नाला में गिरा, चालक व सहचालक की मौके पर ही मौत

विज्ञापन
डोडा में दुर्घटना का शिकार हुआ वाहन - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
डोडा। डोडा-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अस्सर के निकट शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ट्रक (जेके 14डी-6072) खिलानी नाला में लगभग पांच सौ फीट नीचे जा गिरा। इसमें चालक और सह-चालक दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंचे, और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने नाले से दोनों लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मनोहर सिंह पुत्र काका राम और सुनील सिंह पुत्र प्रीतम सिंह दोनों निवासी उधमपुर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें