जम्मू। गंग्याल में शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू से कठुआ जा रही बस (जेके02एएक्स 0615) ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचन पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक घटनास्थल पर बस को खड़ा कर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शगवृह में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।