बिलावर में सैन्य वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। उपजिला अस्पताल के पास बिलावर-फिंतर सड़क पर एक बाइक सैन्य वाहन से टकरा गई। इसके चलते बाइक सवार युवक को हल्की चोटें आईं। यह हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ, जब विपरीत दिशा से आ रहे सैन्य वाहन के साथ बाइक की भिड़ंत हो गई। हालांकि, बाइक सवार युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जब आसपास के दुकानदारों ने इस घटना को देखा तो उन्होंने तुरंत बाइक सवार को कुछ ही दूरी पर स्थित उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार देने के बाद डड़वाड़ा निवासी युवक को उसके घर भेज दिया गया। संवाद