बिलावर। धार सड़क पर परनाला गांव में शुक्रवार शाम 4.30 बजे एक बाइक की विपरीत दिशा से आ रही बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र संसार सिंह बाइक पर परनाला से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच उसकी टक्कर एक विपरीत दिशा से आ रही एक बस से हो गई। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने घायल युवक को अचेत अवस्था में उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया है। संवाद