फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में यात्रियों से भरी मेटाडोर पलटी, 10 जख्मी

विज्ञापन
परगवाल में सड़क के बीचो वीच पलटी मेटाडोर।
विज्ञापन
परगवाल। परगवाल से पिंडी जा रही मेटाडोर बुधवार दोपहर बाद बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में दस 10 घायल हो गए। घायलों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परगवाल से पिंडी फकवाड़ी जा रही यात्रियों से भरी मेटाडोर नंबर जेके 02- 9548 परगवाल से निकलने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो-बीच पलट गई। इस हादसे में मेटाडोर में सवार करीब 10 यात्री घायल हो गए। मेटाडोर पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। इसी बीच मेटाडोर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया। यहां से दो घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही तहसीलदार मनजीत सिंह और नायब तहसीलदार संसार सिंह ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली। जम्मू रेफर किए घायलाें की पहचान रेनू देवी और आशा देवी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें