पतंग की डोर से मोटरसाइकिल चालक घायल
ज्यौड़ियां। पतंग की डोर से अखनूर के सोहल क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। मोटरसाइकिल चालक दलीप कुमार शर्मा पुत्र बोध राज निवासी भलवाल ब्राह्मण ने बताया कि वह अखनूर से अपने घर भलवाल ब्राह्मणा सोहल रोड से आ रहा था। इस बीच जब वह गांव कारगीं के पास पहुंचा तो पतंग की डोर गले में फंस गई तो मैं डर गया और मोटरसाइकिल से संतुलन बिगड़ गया। सड़क के नजदीक अपनी दुकान पर खड़ा एक दुकानदार समझ गया कि मेरे गले में डोर फंसी है। दुकानदार ने जल्दी से डोर पकड़ कर ऊपर कर दिया, जिससे मुझे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। युवक ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पतंगबाजी पर अंकुश लगाया जाए। क्योंकि पतंगबाजी भी जान की दुश्मन बनती जा रही है। प्रशासन को चाहिए कि इस पर रोक लगाए। इससे किसी की जान भी जा सकती है। संवाद