अखनूर। राजोरी रोड पर गांव टांडा के पास मंगलवार को तेज गति से एक मोटरसाइकिल फिसलने से सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल की पहचान शुशील कुमार निवासी दोमाना के रूप में हुई। संवाद