अखनूर। गांव बाडगल रतनलाल के घर में मंगलवार को दोपहर बाद सिलिंडर की गैस लीक होने पर आग लग गई। आग में हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल छा गया। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घर में विवाह की तैयारियां को लेकर सत्संग में आए लोगों के लिए प्रसाद बनाया जा रहा था। आग पर समय रहते का काबू पाने पर ज्यादा नुकसान होने से बच गया। संवाद