अखनूर। कस्बे के सीमेंट ब्रिज के एक किनारे पुलिस चेक पोस्ट पर एक जवान को सांप ने डस लिया। उसे उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया। जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर सीमेंट ब्रिज के गांव थाती छोर पर पुलिस चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को सांप ने डस लिया। उसकी पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई। संवाद