फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल रशीद बने रियासी ब्लॉक पीडीपी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पीडीपी ने जिले के 11 ब्लॉक में प्रधान की नियुक्ति की है। इसके साथ ही दो ब्लॉक में दो सचिव तैनात किए हैं।
विज्ञापन

पार्टी के जिला प्रधान एजाज खान की तरफ से भेजी गई सूची को प्रदेश महासचिव अमरीक सिंह रीन ने मंजूरी दी है। इनमें ब्लॉक रियासी से अब्दुल रशीद, पौनी से पंच मुनीर मोहम्मद, कटड़ा से रतन सिंह, अरनास से देवेंद्र सिंह, थुरू से मोहम्मद शफी चौधरी, भमाग से रशीद मोहम्मद, माहौर से गुलाम मोहम्मद मलिक, गुलाबगढ़ से हाजी अब्दुल सुभाम, चसाना से हाजी मंजूर अहमद शाह, जिज बगली से डॉ. रियाज अहमद चौधरी और मोंगरी से मुंशी सिंह को प्रधान बनाया गया है। इस के साथ ही ब्लॉक पौनी के लिए मिर्जा मोहम्मद असलम और कटड़ा के लिए राज कुमार को जिला सचिव बनाया गया है। इन दोनों के नामों को जिले के उपप्रधान अब्दुल हमीद चौधरी की तरफ से भेजा गया था। जिला प्रधान ने कहा कि आगामी समय में अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें