जममू। पुलिस पोस्ट तालाब तिल्लो में एक लड़की को अगवा करने पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार राजू निवासी मथुरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी को संजय कुमार नामक युवक ने अगवा कर लिया है। बेटी घर से बाहर गई थी, इसी दौरान उसे अगवा किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो