फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से छह कुल्ले जलकर राख

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में कुल्लों में लगी बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बलोल नाला के समीप गुज्जर समुदाय के छह कुल्ले आग की चपेट में जलकर राख हो गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की वजह से है।
विज्ञापन

बुधवार को बलोल नाले के समीप रिहायशी कुल्लों में एकाएक आग ने कुल्लों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कुल्ले जलकर राख हो गए। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल मच गया। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने तुरंत इस के बारे में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने में लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग को बुझा दिया, लेकिन तब तक आग में काफी कुल्ले को नुकसान पहुंचा दिया था। जिन मालिकों के कुल्ले जलकर राख हुए हैं उनमें हाकिम दिन, शेर अली, बरकत अली, फतेह मोहम्मद, मोहम्मद हुसैन और मुख्तियार अली की पहचान हुई है। इन लोगों ने बताया कि उनके कुल्लू में रखे हुए सारा सामान जलकर राख हो गया है, जिनमें फ्रिज, कूलर, खाने-पीने का समान राशन बच्चों के कपड़ों तक जलकर खाक हो गए हैं। वह बिल्कुल सड़क पर आ गए हैं। उनके पास रात को खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है, जिसको लेकर वह काफी परेशान हो रहे हैं। उनका आगे का सिलसिला कैसे चलेगा। दूसरी और उन्होंने बताया कि जानवरों के लिए भी जो चारा एकत्रित करके रखा था। वह भी जलकर राख हो गया है, जिससे उनकी चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। किस तरह से उनका और उनके जानवरों का गुजर-बसर चलेगा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें