फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार बिश्नाह ने दिओली गाँव का दौरा कर किसानों की जली गेहूं की फसल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव दिओली में सोमवार को लगी आग में कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर तबाह हो गई। इसके चलते मंगलवार को तहसीलदार सोहन लाल राणा ने दिओली गांव में जली फसल का मुआयना किया। उनके साथ सरपंच जोगिंदर सिंह, पटवारी बशीर अहमद भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों से मुलाकात की। कहा कि उन्होंने पटवारी को सूची तैयार करने को कह दिया है। वह किसानों को भरोसा दिलाते हैं कि पीड़ित किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम आग लगने से 50 कनाल के करीब किसानों की फसल जलकर तबाह हुई है। वह सरकार से और प्रशासन से जल्द से जल्द सभी पीड़ित किसानों की मदद के लिए मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें