फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग

विज्ञापन
अखनूर में जली हालत में खाई से मिली कार।
विज्ञापन
अखनूर। चौकी चोहरा रोड पर मंगलवार की रात मवेशियों से लदी एक स्कार्पियो कार संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से जलकरराख हो गई। इसे एक खाई से बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात राजोरी-जम्मू नेशनल हाईवे पर चौकी चोहरा के गांव कप्पा काला में वाहनों की आवाजाही हो रही थी। मौके पर ट्रक खराब होने पर जाम लगा था। इस पर जाम में फंसी अखनूर से राजोरी जा रही स्कार्पियो नंबर एचआर 51 ए 9847, जिसमें तीन पशु लदे थे। उसमें संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। पुलिस ने उसेे एक खाई से जली अवस्था में बरामद किया है। जबकि अभी पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग कैसे लगी, और कार खाई में कैसे गिर गई। स्कार्पियो में बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति फरार हैं। पुलिस ने तीन पशुओं को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सनद रहे कि पशु तस्कर इस रास्ते से अवैैध तरीके से मवेशियों को राजोरी और पुंछ लेकर मंहगे दाम पर बेचते हैं।
एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में स्कार्पियो में आग लगने की जांच की जा रही है। जबकि उसमें तीन मवेशी बरामद हुए हैं। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें