फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का समान जलकर राख

विज्ञापन
किराने की दुकान को लगी आग में जला सामान।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। तहसील की पंचायत ढोक खालसा में सोमवार रात लगभग 12 बजे के किराने की दुकान में आग लग गई। आग में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये की कीमत का समान जल कर राख हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। दुकान के मालिक पुरुषोत्तम लाल गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए, रात 12 बजे के करीब फोन आया कि आपकी दुकान से धुआं निकल रहा है। जब हम पहुंचे तो देखा दुकान के अंदर आग लगी हुई थी। मोहल्ले के सभी लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन फिर भी आग में दुकान के अंदर पड़ा 90 फीसदी सामान जल कर राख हो चुका था। ज्यौड़ियां पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमान है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। क्योंकि कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली का ढांचा भी खराब चल रहा है। वोल्टेज ऊपर-नीचे हो रही है। आग लगने वाली रात भी बिजली कभी आ रही थी और कभी जा रही थी।
विज्ञापन

4 भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें