फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्ले के पास लगी आग, लाखों की पराली जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। कुल्ले के पास लगी आग से लाखों रुपये की कीमत की पराली जल कर राख हो गई। जबकि उसमें रह रहे परिवार के लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव मारोल में विशेष समुदाय के एक परिवार ने भैंसों के लिए पराली रखी थी। इसमें बुधवार दोपहर बाद करीब एक बजे आग लग गई। आग में पराली के दो ढेर जलकर राख हो गए। पीड़ित जमालदीन पुत्र अहमद अली अस्थायी निवासी मरोल के अनुसार दोपहर बाद कु ल्ले के पास चारे के लिए रखी पराली के एक ढेर से धुआं निकलता देखा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे वहां रखी पराली के दो ढेर जल कर राख हो गए। हालांकि परिवार व आसपास के किसानों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। मगर असफल रहे।
इसी बीच सूचना मिलते ही अरनिया से पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण बिजली की 11 हजार केवी लाइन में शार्ट सर्किट होना बताया गया है। पुलिस ने नुकसान का आकलन कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें