फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एएसीएसबी के क्षेत्रीय प्रमुख ने किया आईआईएम का दौरा

विज्ञापन
आईआईएम के निदेशक प्रो. बीएस सहाय प्रताप दास का स्वागत करते हुए। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईएम जम्मू एएसीएसबी मान्यता की तरफ एक कदम और बढ़ गया है। एसोसिएशन टू एडवांस कॉलेजिएट स्कूल्स ऑफ बिजनेस यानी एएसीएसबी के क्षेत्रीय प्रमुख (दक्षिण एशिया) प्रताप दास ने वीरवार को आईआईएम कैंपस का दौरा किया। इस दौरान प्रारंभिक स्व मूल्यांकन रिपोर्ट के प्रमुख तत्वों, प्रोफेशनल एक्रिडिटेशन स्टैंडर्ड, प्रोग्रेस रिपोर्ट, पीयूर रिव्यू टीम के दौरे से संस्थागत उत्कृष्टता कैसे प्राप्त हो सकती है, इसकी सुधार प्रक्रिया पर चर्चा हुई। चर्चा में एएसीएसबी सिंगापुर की एक्रिडिटेशन मैनेजर लिएन चेन भी ऑनलाइन जुड़ीं। इस दौरान प्रताप दास को संस्थान परिसर का दौरा भी कराया गया। उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो. बीएस सहाय को एक एएसीएसबी की किट भी भेंट की। इस दौरान मोनाश विश्वविद्यालय के प्रो. केरिन चार्ल्स, प्रो. जाबिर अली, प्रो. नितिन उपाध्याय, डॉ. गाना जे, डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें