जम्मू।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम बनने पर जम्मू के एक ज्वेलर ने चांदी का कमल तैयार करवाया है । इस कमल का फूल बनाने के लिए 3 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है। ज्वेलर्स रिंकू चौहान का कहना है कि वह नरेंद्र मोदी में भगवान का रूप देखते हैं। उन्होंने देश में राम मंदिर बनवाया। जम्मू कश्मीर से 370 हटाई । इस वजह से आज जम्मू कश्मीर में खुशहाली और शांति है। यहां से आंतकवाद मिट गया है । कश्मीर में शांति है, पर्यटकों से गुलजार है ।वह प्रधानमंत्री को इसे भेट करना चाहते हैं।