फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: सांबा के रामगढ़ सेक्टर में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, कबाड़ समझकर जमा कर रहे थे मजदूर

Wed, 21 Jan 2026 04:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सांबा के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ ने बासंतर-देविका नदी के संगम क्षेत्र से जंग लगे हथियारों और विस्फोटक अवशेषों का बड़ा जखीरा बरामद किया।
विज्ञापन
रामगढ़ सेक्टर में जंग लगे हथियारों का बड़ा जखीरा बराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ की 125वीं बटालियन के बीओपी बुंदटीप के जवानों ने बासंतर-देविका नदी के संगम क्षेत्र में जंग लगे हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह इलाका पुलिस स्टेशन सांबा के अंतर्गत आता है।

जानकारी के अनुसार, आज बीएसएफ जवानों ने कुछ मजदूरों को नदी के किनारे कबाड़ इकट्ठा करते हुए देखा। जांच करने पर वहां पहले से विस्फोट हो चुके मोर्टार और ग्रेनेड के अवशेष सामान्य कबाड़ के साथ मिले। बरामद सामग्री में 20 ग्रेनेड और एक मोर्टार शेल शामिल बताए जा रहे हैं।

बीएसएफ ने मौके से सभी संदिग्ध सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा कारणों से इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें