पौनी। अपर बाजार स्थित नाडे वाले मंदिर में शनिवार को विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसमें नगर सहित आसपास के कई इलाकों के लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन गुरु राम दास गिरि की देखरेेख में किया गया। इस से पहले शुक्रवार रात को विशाल जागरण हुआ, जिसमें युवा गायक चमन लाहिरी ने माता की महिमा का गुणगान किया। इसके अलावा रियासी के आप शंभू महादेव मंदिर में भी बाली बिरादरी की तरफ से भंडारा हुआ। यहां शनिवार सुबह हवन व यज्ञ के बाद भंडारा संगत के लिए खोल दिया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।