जम्मू में पुलिस के हाथ एक कामयाबी लगी है। यहां गुरुवार को पुलिस ने जम्मू बस स्टैंड इलाके से आतंकियों के एक मददगार को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार पकड़ा गया संदिग्ध आतंकियों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचा रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक संदिग्ध से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि उसके संपर्क में और कौन-कौन से लोग थे।