अखनूर। कस्बे के सुंगल मोड़ पर वीरवार की रात्रि घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सुंगल मोड़ पर नवनिर्मित अस्पताल के समाने वीरवार रात्रि डीडी हेल्थकेयर के बाहर से सुभम मंगोत्रा की एनफील्ड मोटरसाइकिल जेके 02 बीएस 4536 चोरी हो गई। इसकी जानकारी उन्हें सुबह मिली। इस पर आसपास सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो चला कि रात करीब तीन बजे मोटरसाइकिल के आसपास घूम रहे तीन चोरों में से एक ने ताला तोड़कर उसे ऑटो में डाल ली और फरार हो गए। तीनों ने मास्क लगा रखा था, जबकि सीसीटीवी में ऑटो का नंबर ट्रेस हुआ है।
अखनूर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।