सांबा। कस्बा निवासी सीआरपीएफ जवान के खाते से धोखाधड़ी कर चालीस हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में तैनात है। मंगलवार रात को खाते से बीस हजार रुपये निकाले का मैसेज आया था। उस समय सोचा कि किसी कंपनी का मैसेज होगा, लेकिन सुबह एक बार फिर खाते से बीस हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। इसमें बताया गया कि बिहार के गया से पैसे निकाले गए हैं। कुल मिलाकर खाते से चालीस हजार रुपये निकले हैं। बाद में कस्बा स्थित एसबीआई की शाखा में संपर्क किया और शिकायत दी। वहीं, इस बारे में पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया गया है।