फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर लगा एक ट्रक सामान सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम की टीम ने सोमवार को गांधीनगर, शास्त्रीनगर, नई बस्ती और सतवारी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर दुकानों के बाहर फुटपाथ पर लगाए गए एक ट्रक सामान को सीज किया। इसके अलावा उक्त क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाए होर्डिंग्स, फ्लैक्स और फ्लैग्स हटाए गए। दुकानदारों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कड़ा संज्ञान लेते हुए निगम टीम ने औचक दबिश दी। इसमें फुटपाथ पर लगाए गए सामान्य को उठाकर जब्त कर लिया गया। कई दुकानदारों के खिलाफ सेक्शन 232 म्यूनिसिपल कारपोरेशन एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त अरविंद कोतवाल के दिशा निर्देशों पर सचिव सुनैना शर्मा और सहायक आयुक्त (आर) प्रेम सिंह ने अभियान की अगुवाई की। इसमें पुलिस और यातायात पुलिस की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें