जम्मू। हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्य सचिव के खिलाफ अभियोग के लिए ट्रायल कोर्ट के आर्डर को खारिज कर दिया है। राज्य हाईकोर्ट में पूर्व मुख्य सचिव बीआर शर्मा के खिलाफ दायर याचिका पर वीरवार को सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य हाईकोर्ट के जस्टिस एमके हंजूरा ने एडीजी एंटी क्रप्शन बारमुला की तरफ से निकाले आर्डर को रद्द कर विजलेंस विभाग के निदेशक को सरकार से अनुमित लेकर पूर्व मुख्य सचिव के खिलाफ अभियोग चलाने के निर्देश दिए। जेएनएफ