जम्मू। नगरोटा क्षेत्र में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने ही घर में बिजली की मरम्मत के किसी कार्य में लगा हुआ था। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस ने मोहम्मद असलम का शव पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बारिश होने की वजह से घर की बिजली चली गई थी। बिजली को ठीक करते हुए असलम को करंट लग गया। करंट लगने के बाद उसे परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो