फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलस्त नदी के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार की सुबह नगर के मोहल्ला आजाद में पुलस्त नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसी ने फोन पर पुलिस को मामले की जानकारी दी, तो पुंछ थाने से सहायक थाना प्रभारी अलताफ हुसैन की अगुवाई में पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर उसे अपने कब्जे में लिया। जब पुलिस युवक के शव को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले जाने लगी तो पेशे से शिक्षक मुमताज हुसैन ने मौके पर पहुंच कर बताया कि शव उनके सगे भतीजे मोहम्मद रमीज (22) पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी गांव सैंला तहसील सूरनकोट का है। उन्होंने बताया कि युवक रविवार को घर से कहीं लापता हो गया था। इस पर पुलिस ने धारा 174 में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए शव को अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को रमीज के शव को उसके चाचा को सौंप दिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ड्रग की ओवरडोज का लगता है, क्योंकि उसकी जेब से एक डिस्पोजल सीरिंज व अन्य सामग्री इसी तरफ इशारा करती है। इतना ही नहीं उसकी बाइक (जेके 02 बीटी 5990), शव बरामद होने की जगह से करीब आधा किलोमीटर दूर बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें