जम्मू। सुंजवां आतंकी हमले में शहीद सुबेदार मोहम्मद असरफ मीर के भाई का कहना है कि उनके भाई ने मुल्क के लिए जान दी है। वह उसका बदला लेने के लिए खुद सेना में भर्ती होंगे। बार्डर पर जाकर पाकिस्तान को करारा जवाब देंगे। अपने भाई की शहादत को वह जाया नहीं जाने देंगे। भाई के शहीद होने जाने पर परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाल था। छोटा भाई किसी तरह अन्य परिवार वालों को ढांढस बंधाता रहा।