जम्मू। एस्टेट विभाग के मुलाजिम आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। आल जेएंडके एस्टेट इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रधान प्रेम सिंह बाबा की अगुवाई में बुधवार को जनरल बाडी मीटिंग बुलाई गई है। बाबा के अनुसार सरकार ने पिछले 44 सालों से एक बार भी विभाग का पुनर्गठन नहीं किया है। विभाग में कार्यरत डेलीवेजरों की अनदेखी हो रही है। तकनीकी स्टाफ भी उपेक्षा का शिकार है। आंदोलन की रणनीति बुधवार को होने वाली बैठक में तय की जाएगी।