फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
ROAD ACCIDENT - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

जम्मू। गांधी नगर के कान्वेंट स्कूल के पास टैंकर और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक युवक घायल हो गया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक मारी गई महिला का भाई है।

विज्ञापन


जबकि अन्य महिला रिश्तेदार है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टैंकर जब्त कर लिया है।मृतक राधा देवी सेखा पीर हल्का मड़ की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार राधा अपने भाई शाम लाल और अन्य रिश्तेदार महिला के साथ विजयपुर में रिश्तेदार के घर जा रही थी।

गांधी नगर के कान्वेंट स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी। इसमें महिला नीचे गिर गई और उसका भाई और अन्य महिला आगे जाकर गिरे। बाइक काफी दूर तक घिसटते चली गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शाम लाल और अन्य महिला को हल्की चोट आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें