संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के लिए मंगलवार को 20 छोटे-बड़े वाहनों में 903 यात्री रवाना हुए। इनमें झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा के श्रद्धालु भी शामिल थे।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू के प्रधानाचार्य आशुतोष गुप्ता एवं बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज डोनेरिया ने पांचवें जत्थे को पुंछ के लिए प्रस्थान करवाया। नीरज डोनेरिया ने कहा कि श्री बूढ़ा अमरनाथ जी की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने प्रदेश प्रशासन से मांग की कि श्री बूढ़ा अमरनाथ जी की यात्रा में एंबुलेंस एवं दो एसआरटीसी बस सुविधा दी जाए। इस अवसर पर यात्रा प्रमुख एवं क्षेत्र संयोजक किशन प्रजापत, पटना क्षेत्र के संयोजक जन्मेजय, बजरंग दल प्रार्थना संयोजक कार्तिक सूदन एवं अन्य उपस्थित थे।