सांबा।जिला के सुपवाल मे एक सैनिक के कोरोना पॉजिटिव आने से उन के परिवार के सदस्यो को कोरोना आस्पताल घगवाल मे कवारंटीन कर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार की कोरोना पाजिटिव सैनिक आगरा से दिल्ली पहुंचा था बहां पर निजामुद्वीन स्टेशन पर एक घंटे तक रेल रूकी थी इस दौराण सैनिक ने बहां पर खान पान किया था। उधर एसएसपी पुलिस शक्ती पाठक के अनुसार की चक राम चन्द गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। आबाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बताया गया है कि उक्त कोरोना पॉजिटिव सैनिक आस पास के गांवों मे भी गया था विजयपुर मे भी वह गया था जिस को लेकर प्रशासन की ओर से भी पूर सतकर्ता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार की कोरोना पॉजिटिव व्यक्ती के परिवार के 9 सदस्यों को घगवाल के कोरोना आस्पताल में कवारंटीन किया गया है। बहीं गांव के लोगों की भी सुचियां बनाई जा रही हैं जो जो उस के संपर्क में आये हैं।