जम्मू। स्टेट काउंसिल आफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग की ओर से मिडिल स्तरीय परीक्षा यानी आठवीं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। इसमें साफ्ट जोन इलाकों में 5 मार्च को अंग्रेजी, 10 को साइंस, 13 को हिंदी और उर्दू, 17 को सोशल साइंस, 22 को गणित, जबकि 26 को क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षा होगी। इसी तरह हार्ड जोन इलाकों के लिए 26 को क्षेत्रीय भाषाएं, 29 को गणित, 31 को अंग्रेजी, चार अप्रैल को साइंस, 7 को सोशल साइंस, जबकि दस को हिंदी और उर्दू की परीक्षा होगी। संवाद