फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुम्मट में 82 कियोस्क सेंटर आवंटित, 10 दिनों में शुरू कर सकेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 82 रेहड़ी-फडी वालों को नगर निगम के फैब्रीकेटेड कियोस्क सेंटर आवंटित हुए हैं। अब वह यहां पर सामान बेचकर जीवनयापन कर सकेंगे। पहले रेहड़ी-फडी वाले गुम्मट में रेहड़ियों में सामान बेच रहे थे। इस कारण जाम की समस्या पेश आ रही थी। नगर निगम के अनुसार कियोस्क सेंटर को ड्रा के माध्यम से आवंटित किया गया है। 10 दिनों के अंदर यहां पर काम शुरू किया जा सकता है। पहले खाने का सामान रेहड़ियों पर बेचा जाता था। इससे गंदगी काफी बढ़ती थी। कियोस्क सेंटर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इनमें कुछ लोगों को खुली जगह भी आवंटित की गई है। इसी तरह बावे वाली माता मंदिर, गोरखा नगर सहित अन्य जगहों पर भी व्यवस्था की जानी है। नगर निगम के अनुसार लोगों की सहूलियत के लिए जगह मुहैया करवाई गई है। इन पर काम 2023 में शुरू हुआ था और 2024 में समाप्त हुआ। नगर निगम के आयुक्त डा. देवांश यादव ने कहा कि कियोस्क सेंटर आवंटित कर दिए गए हैं। रेहड़ी फड़ी वाले यहां पर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें