रामनगर। नरसिंह मंदिर में शनिवार को मां चौंतरा देवी की 31वीं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री माता चौंतरा प्रबंधक एवं लोक कल्याण संस्था के सदस्य मौजूद रहे। श्री माता चौंतरा देवी की अखंड ज्योति यात्रा रविवार की सुबह मां के दरबार के लिए रवाना की जाएगी। माता के दरबार में भक्तों की सुविधा के लिए लंगर सहित अन्य जरूरी चीजों का बंदोबस्त किया गया है, ताकि किसी भी भक्त को कोई असुविधा न हो। शनिवार को पहले नवरात्र के दिन रामनगर के सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। ब्यूरो