फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे हटकर नहीं गिराएंगे जवानों का मनोबल

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। देश की सीमाएं जांबाज सैनिकों के हाथों में सुरक्षित है, लेकिन भारत-पाक सीमा से सटे परगवाल के अग्रिम गांवों के लोग भी सरहद पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ डट कर पाकिस्तान को मजा चखाना चाहते हैं। गांव नजवाल के बलवान सिंह ने कहा कि कई बार प्रशासन ने उनको सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा, लेकिन वह ऐसा करके अपने जवानों का मनोबल नहीं गिराना चाहते। गांव छन्नी ताना के बचन लाल ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से बार-बार फायरिंग की जा रही है।अब आदत सी हो गई है। जंग के हालात होने के बावजूद हम अपने घर पर डटे हुए हैं, और अपना घर छोड़ कर कहीं जाना नहीं चाहते। दूसरी तरफ बहुत से गांव वालों का मानना है कि पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन को वापस भारत के हवाले कर देने से शायद सीमा पर तनाव कम हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें