जम्मू। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के बयान आतंकी भी इसी धरती के बेटे हैं पर डोगरा फ्रंट और शिव सेना ने अशोक गुप्ता के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। अशोक गुप्ता सवाल किया कि अगर आतंकी इसी धरती के बेटे हैं, तो डीएसपी आयुब पंडित, कॉस्टेबल जावेद धर, निशार अहमद, फिरदोश, आर्मी मैन औरंगजेब समेत अन्य शहीद इस धरती के बेटे नहीं थे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम से कई सवाल पूछे। इस दौरान प्रदर्शन में देवो, अनीता, अंशु समेत अन्य शामिल थे। ब्यूरो