सियालदाह रद्द, अमरनाथ आठ घंटे लेट
जम्मू। उत्तर भारत में कोहरे के चलते रेलगाड़ियों की लेटलतीफी और रद्द होने का सिलसिला बरकरार है। शुक्रवार को जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस दोनों ओर से रद्द रही। गुवाहाटी-जम्मू अमरनाथ एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से जम्मू पहुंची। इसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं टाटा मूरी चार घंटा दो मिनट, वाराणसी-जम्मू बेगमपुरा 2 घंटा 20 मिनट ले रही। ब्यूरो