जम्मू। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद जनरल कैटेगरी पीपुल्स फोरम की राज कुमार बनाथिया की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इसमें सवर्ण जाति को नजरअंदाज करने पर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार के पीछे का बड़ा कारण बताया गया। फोरम के अध्यक्ष यश पॉल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने एकता, समानता और सद्भाव के मूलभूत सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए जातिवाद को बढ़ावा दिया। साथ ही सवर्णों नजर अंदाज किया। इसके चलते चुनाव के दौरान सवर्णों ने बीजेपी के खिलाफ वोट किया।