जम्मू। तनवीर सादिक को नेशनल कांफ्रेंस के उपप्रधान उमर अब्दुल्ला का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्रीकाल में उनके राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं। वहीं जेएंडके नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता और नेकां साईबर सेल के हेड के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं।