फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बीजीएसबी में तैनात इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सोमवार की दोपहर ढाई बजे के करीब धनमा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को नौशेरा से राजोरी जा रही एक सेंट्रो कार नौशेरा से लगभग तीस किलोमीटर दूर पर धनमा क्षेत्र में 50 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौके पर हुई मौत हो गई। उसकी पहचान सुशील चौधरी पुत्र जगतराम निवासी कलसिया तहसील नौशेरा के रूप में की गई है। लोगों ने कार से शव निकाल कर सड़क पर लाया। शव को उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौप दिया। बताया जाता है कि सुशील बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्व विद्यालय (बीजीएसबी) राजोरी में इंजीनियर, स्टोर के पद पर कार्यरत थे। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्व विद्यालय की तरफ से भी इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सुशील चौधरी की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया है। बताया गया है कि सुशील अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाते थे। अचानक सड़क हादसे में उनकी मौत से उनको जानने वाले सभी लोग दुखी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें