फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लोक निर्माण विभाग में इंचार्ज एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, लैंडस्केप डिवीजन श्रीनगर मोहम्मद यूसुफ त्रांबू को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर निलंबित करके चीफ इंजीनियर आरएंडबी कश्मीर में अटैच किया गया है। इस मामले की विभागीय जांच बिठाई गई है। आयुक्त सचिव सरकार लोकनिर्माण विभाग संजीव वर्मा ने आदेश जारी कर इंचार्ज एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरएंडबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन 1 श्रीनगर असगर अली बटाली को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, लैंडस्केप डिवीजन श्रीनगर का पदभार दिया गया है। लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने अधिकारी को श्रीनगर शहर में पौधरोपण अभियान को बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा नहीं किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें